Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
देश का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान – प्रभारी जिला जज रमेश दूबे ! अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत ने मनाया संविधान दिवस पखवारा ! संत कबीर नगर । प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं एडीजे रमेश दूबे ने कहा कि देश का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है । देश के संचालन के लिए विधायिका , कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में शक्ति का विकेन्द्रीकरण किया गया है । जिससे संतुलन स्थापित रह सके । अधिवक्ता परिषद काशी प्रदेश की जिला ईकाई द्वारा संविधान दिवस पखवारा पर दीवानी कचहरी परिसर में स्थित अधिवक्ता चैम्बर में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया…
गॉव में एक पागल कुत्ते के डर से पुरी रात्रि सहमें रहे ग्रामीण ! दो लोगों के साथ एक बकरी को कांट कर किया लहुलुहान! बस्ती- बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियाँव गांव में बीते गुरूवार की रात्रि में एक पागल कुत्ते ने पुरे गॉव में आतंक का पर्याव बना रहा। पागल कुत्ते ने दो व्यक्तियों सहित एक बकरी को काटकर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। डर के साए में रात भर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर कुत्ते से अपनी जान बचाते रहे। थाना क्षेत्र के जिभियांव…
बिजली के पोल से गिरकर युवक का घायल! बस्ती – रूधौली थाना क्षेत्र के बिजहड़डूहा निवासी 22 वर्षीय युवक जो सुरवार चौराहे पर बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली बन रहा था कि अचानक वह पोल से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र रूधौली में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिजहड़डूहा निवासी सोनू भारती पुत्र राम केवल घरेलू बिजली…
अज्ञात वाहन के ठोकर से गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत ! बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के मानिकचन्द चौराहे पर स्थित एक मैरेज हॉल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक व्यक्ति को विगत गुरूवार की रात्रि में ठोकर मार दिया था। जिसे 108 की मदद से कैली अस्पताल मे ले जाकर परिजनों ने भर्ती किया था। जहॉ से गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मानिकचन्द चौराहें पर विगत गुरूवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल…
ट्रेलर से टकराया आटों आधा दर्जन घायल ! बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना पड़ाव पर सवारियों से भरी एक आटो ओवर टेक के चक्कर में ट्रेलर से टकरा गया। जिसमें आटो सड़क पर पलट गया और आटो में सवार एक दर्जन लोगों में से सात लोग घायल हो गये जिसमें एक को गंभीर चोटे आई है। पुरैना पड़ाव के लोगों ने आटों को उठाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इधर आटो चालक मौका देंख आटों लेकर भाग निकला। रेलवे स्टेशन बस्ती से एक दर्जन लोगों को लेकर आटों बांसी जा रहा था, कि शुक्रवार को पुरैना पड़ाव पर…
जल जीवन मिशन के तहत पुरैना गॉव की सड़क को तोड़कर दिया गया हैं छोड़! आधा अधूरा काम छोड़ कार्यदायी संस्था मेघा ने ग्रामीणों का गाँव में चलना किया दुश्वार! बस्ती- विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत पुरैना में जल जीवन मिशन के तहत पानी के टंकी का निर्माण कार्य रूक रूक कर चल रहा हैं। गॉव की सड़कों को तोड़कर ठिकेदार द्वारा पाइप डाल कर विगत छः माह से छोड दिया गया हैं। जिससे गॉव में निवास करने वाले ग्रामीणों को अच्छी खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। गॉव के जिन घरों में शादी समारोह हैं उनके…
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक ! ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद ! बहराइच 29 नवम्बर। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला निर्यात समिति, एम.ओ.यू..क्रियान्वयन समिति एवं उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में जनपद बहराइच हेतु निवेशकों द्वारा कुल 210 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए हैं। जिसके सापेक्ष इन्वेस्ट यू.पी. द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर 2690.20 करोड़ लागत के 149 एम.ओ.यू.…
महिला पी.जी. कालेज में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय युवा महोत्सव ! ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद ! बहराइच 29 नवम्बर। युवा कल्याण विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में वृहस्पतिवार को महिला पी.जी. कालेज बहराइच के प्रागंण में जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताको जैसे-लोकगीत, लोकनृत्य, विज्ञान मेला, भाषण, पेटिंग, फोटोग्राफी आदि विभिन्न विधाओं में जनपद के विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राको द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम.एल.सी. श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर…
ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण ! ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद ! बहराइच 29 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर परिसर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सर.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। वेयर हाउस के निरीक्षण के उपरान्त डीएम मोनिका रानी ने निर्वाचन कार्यालय के पुराने भवन (गोदाम) तथा परिसर स्थित अन्य पुराने…
आकांक्षी विकास खण्ड हुज़ूरपुर में आयोजित हुआ मेगा शिविर ! ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद ! बहराइच 29 नवम्बर। महिला कल्याण सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति महिलाओं में जनजागरूकता के उद्देश्य से आकांक्षी विकास खण्ड मुख्यालय हुज़ूरपुर में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजु प्रजापति की अध्यक्षता में महिला कल्याण, समाज कल्याण, श्रम एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहस्पतिवार को आयोजित मेगा शिविर का आयोजन किया गया। सदस्य श्रीमती प्रजापति ने मेगा कैम्प में लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए बाल विकास विभाग पुष्टाहार के स्टाल के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं आशा देवी, आरती,…
