Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
बस्ती- पॉलिटेक्निक चौराहा बना मौत का चौराहा ! पॉलिटेक्निक चौराहे पर बने ओवर ब्रिज- गौरव गुप्ता”विक्की” (पूर्व रेलवे सलाहकार एवं व्यापारी नेता) ! बस्ती -पॉलिटेक्निक चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की लड़ाई लड़ रहे पूर्व रेलवे सलाहकार एवं व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने केंद्रीय मंत्री सहित नेशनल हाईवे से संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा हैं। गौरव गुप्ता विक्की ने बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहा बहुत ही खतरनाक चौराहा बन गया है। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पॉलिटेक्निक स्कूल, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, ब्लाँक, परिषदीय व गैर परिषदीय स्कूल, गल्ला मंडी, फल मंडी, सब्जी मंडी, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल, धर्मकांटा सहित पेट्रोल पंप…
कोचिंग से घर वापस जाते समय छात्र को डीसीएम ने मारी ठोकर, छात्र घायल ! बस्ती – बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर क्षेत्र में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे एक छात्र मंगल पाण्डेय पुत्र देवी पाण्डेय उम्र 16 वर्ष जो कोचिंग से अपनी बाइक से श्रृंगीनारी से अपने घर ग्राम मोहनापुर जा रहा था। श्रृंगीनारी से वापस जाते समय मिश्रौलिया परशुरामपुर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें मंगल पाण्डेय को गंभीर चोट आई हैं। वहीं टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक वहां से फरार हो गया। मंगल पाण्डेय ने अपने भाई को फोन…
सड़क दुर्घटना में युवक घायल ! मगहर। संतकबीर नगर ! खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रैना पेपर मिल के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका खलीलाबाद के मोहल्ला एग्रो कालोनी निवासी गुड्डू पुत्र राम सजीवन 40वर्ष अपनी बाइक से गोरखपुर की तरफ से आ रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे पर स्थित पूर्व सांसद के आवास के निकट रैना पेपर मिल के सामने पहुंचा ही था। तभी…
DM व SP द्वारा संयुक्त रुप से रिजर्व पुलिस लाईन में किया गया यातायात जागरूकता माह का समापन! संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर* व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता* द्वारा संयुक्त रुप से यातायात जागरूकता माह का रिजर्व पुलिस लाइन में समापन किया गया । अधिकारीद्वय द्वारा पुलिस लाइन में पहुंचे छात्रों को संबोधन के दौरान बताया गया कि यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत सम्पूर्ण माह में जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात से संबन्धित नियमों के बारें में जागरूक किया गया । माह नवम्बर में स्कूल-कालेजों में छात्र – छात्राओं को जन जागरूकता कार्यक्रम का…
नकली खाद व बीज की रोकथाम के लिए की गई औचक छापामारी। जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/ खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी रोकने हेतु की गई औचक छापामारी। कुल 17 दुकानों का औचक निरीक्षण कर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी, बीज के 22 नमूने लिए गए। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव द्वारा जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/ खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्यवाही संपादित किया गया।रबी सीजन में बुवाई का कार्य…
रुपईडीहा पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोरों का गिरोह, कई मोटर साइकिल हुई बरामद ! बहराइच चोरी की 9 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार ! ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ! रुपईडीहा बहराइच – बहराइच जिले की रुपईडीहा पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की 9 बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पकड़े गए चोरों के खिलाफ जिले के अन्य थानों में भी बाइक चोरी का केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला…
. जनपद की 136 न्याय पंचायतों की 976 ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी लगायेंगे किसान पाठशाला। किसानों की आय वृद्धि को देंगे तकनीकी जानकारी! ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ! बहराइच – उप कृषि निदेशक टी०पी० शाही ने बताया गया कि आज दिनांक 30 नवम्बर 2024 को शासन के निर्देश के क्रम में जनपद की 136 न्याय पंचायतों की 976 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशाला का आयोजन कराये जाने के दृष्टिगत कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों/अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कृषि भवन सभागार बहराइच में आयोजित किसान पाठशाला हेतु क्षेत्रीय कर्मचारियों के प्रशिक्षण को…
कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी हुए सेवा निवृत्त! डीएम सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने दी विदाई ! ब्यूरो – दिलशाद अहमद ! बहराइच 30 नवम्बर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अनुशासन में रहते हुए 37 वर्ष सम्मानजनक ढंग से शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होनें कहा कि श्री वीरेन्द्र का लम्बा सफल एवं लम्बा कार्यकाल हमें पूरे अनुशासन और लगन के साथ…
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सम्पन्न हुआ 202 कन्याओं का विवाह ! जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व परिजनों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद! बाबुल का ऑगन बना गेंदघर व गल्ला मण्डी परिसर मिहींपुरवा ! ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ! बहराइच 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत बहराइच नगर स्थित गेंदघर प्रांगण व गल्ला मण्डी परिसर मिहींपुरवा में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारांे की अल्पसंख्यक समुदाय की 40 सहित कुल 202 विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रमों की बड़ी विशेषता यह रही कि महिला…
विश्व हिंदू महासंघ के प्रयागराज प्रांतीय अधिवेशन में गौरक्षा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए श्याम नारायण तिवारी उर्फ “भगवा बाबा” ! प्रयागराज – आज *विश्व हिंदू महासंघ के प्रयागराज प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन *गौरक्षा सर्वोच्च सम्मान* से सम्मानित हुए *भगवा बाबा श्याम नारायण तिवारी* ..। सनद रहे कि बाबा श्याम नारायण तिवारी अनवरत 14 वर्षों से असहाय ,निराश्रित एवम बीमार तथा घायल गौवंश की निःशुल्क एवम निःस्वार्थ भाव से उपचार करवाते हैं । इनका ये सेवा भाव अत्यंत प्रशंसनीय हैं । ये *गौरक्षा प्रकोष्ठ , विश्व हिंदू महासंघ बस्ती मंडल के वर्तमान में मंडल प्रभारी हैं* । इनके इसी…
