Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
संत कबीर नगर- कैम्प फायर में छात्रो ने सीखे बचाव के गुण! संतकबीर नगर – मगहर ! संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कालेज मगहर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट/गाइड रैली के दूसरे दिन बुधवार की देर शाम कैम्प फायर व प्रीति भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान छात्रो ने कैम्प फायर में बचाव के गुर सीखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्काउट कमिश्नर/प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह ने की।जब कि मुख्य अतिथि जेडी बस्ती व विष्ट अतिथिगण डीआईओएस हरिश्चंद नाथ व जिला बेसिक शिक्षा धिकारी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में…
संत कबीर नगर- 2 दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !! संत कबीर नगर 28 नवम्बर 2024 ! क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना दिवेदी द्वारा बताया गया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद में दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में किया गया , आज प्रथम दिवस को सब जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष तथा महिलाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य हीरालाल इंटर कॉलेज द्वारा सब जूनियर बालिकाओं…
बस्ती नेशनल हाईवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला चौकी के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत। दो ट्रकों में हुई भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति को निकालने का किया जा रहा प्रयास। कार बचाने के चक्कर में आमने-सामने हुई भिड़ंत। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ट्रक में फंसे व्यक्ति को निकालने का कर रही प्रयास !
औद्योगिक पार्काे के विकास की योजना प्लेज पार्क योजना लागू की गयी ! संत कबीर नगर । उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बतायाा है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन में सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम के उन्नयन हेतु जनपद स्तर पर औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक भूमि की आवश्यकता को सुनिश्चित कराने हेतु निजी औद्योगिक पार्काे के विकास की योजना प्लेज पार्क योजना PLEDGE-(Promoting Leadership and Enterprise for Development of Growth Engines) लागू की गयी है। जिसे निजी प्रवर्तक/विकासकर्ता के द्वारा build, own, operate, (BOO) के आधार पर संचालित किया…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रात्रता एवं अभिलेखो की जाँच करें क्षेत्रीय अधिकारी – जिलाधिकारी ! किसानों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन हेतु उन्हें तहसील अथवा विभागीय कार्यालय में न बुलाया जाए- जिलाधिकारी! आवेदन/पात्रता का सत्यापन अभिलेखों के आधार पर अथवा क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से विभाग स्वयं सुनिश्चित करे -जिलाधिकारी ! संत कबीर नगर । #जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी तहसीलदार एवं उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया है कि तहसील स्तर से एवं कृषि विभाग के स्तर से अभिलेखों के सत्यापन के लिए किसानों को कार्यालय में न बुलाया जाए, ऑनलाइन अभिलेखों का मिलान करते…
02 दिसंबर को लगाया जायेगा जनपद स्तरीय रोजगार मेला ! *संत कबीर नगर 28 नवम्बर 2024 ! प्रधानाचार्य राजकीय प्रशिक्षण संस्थान उदय नारायण ने बताया है कि प्रदेश के समस्त जनपदों में संचालित हो रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को सेवायोजित कराये जाने के आशय से प्रतिमाह 21 तारीख को नियमित रूप से कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव/रोजगार मेला आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 02.12.2024 समय प्रातः 10ः00 बजे से 03ः00 बजे तक को होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया है कि प्लेसमेन्ट…
बहराइच पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार! ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद बहराइच- फखरपुर/बहराइच ! बहराइच जनपद के फखरपुर थाने पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। पकड़े गए चोरों केपास से चोरी की पांच बाइक, मोबाइल, नेपाली और भारतीय मुद्रा भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने फखरपुर पुलिस को बाइक चोरों के गैंग के सक्रिय होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, सूर्याकांत चौबे,…
अपर जिला जज ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धों को बांटे कम्बल एवं स्वेटर। संत कबीर नगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया तथा स्थाई लोक अदालत की महिला सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता के सहयोग वृद्धजनों को कम्बल एवं स्वेटर वितरित किया गया। एक-एक करके सभी बुजुर्गों से बात चीत की गई तथा उनको दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बात चीत की गई। श्री…
किराना व्यवसायी की दुकान में लाखों की चोरी , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम ! -थानाध्यक्ष व पुलिस चौकी प्रभारी ने समझा बुझा कर जाम कराया समाप्त ! -एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , घटना के अनावरण का दिया आश्वासन ! बखिरा , संत कबीर नगर । वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कालेज चौराहे के सामने स्थित किराने की दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया । चोरी की इस वारदात में चोरों ने लाखों रुपए पर हाथ साफ किया । बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में व्यापारी…
मारपीट करने के आरोपी पिता पुत्र दोषसिद्ध करार , एक वर्ष के परिवीक्षा पर छोड़ा! परिवीक्षा काल के दौरान अपराध कारित करने पर कोर्ट सुनाएगा दण्डादेश ! संत कबीर नगर । घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी पिता पुत्र को दोषसिद्ध करार देते हुए एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट भूपेन्द्र राय की कोर्ट ने परिवीक्षा पर छोड़ने का फैसला सुनाया । आरोपी पिता राम बिलास व पुत्र खेताहू को सदाचरण बनाए रखने की शर्त पर विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की कोर्ट ने एक वर्ष के परिवीक्षा पर रिहा किया । कोर्ट ने आरोपियों को 25 – 25 हजार…
