विश्व के लिए अहम है कबीर के विचार- फैमिण्डा ! 

संत कबीर नगर-मगहर! सदगुरू कबीर के विचार पूरे विश्व के लिए अहम है। जिन्होंने लोगों को मानवता का संदेश दिया है। देश के साथ ही विश्व में उनकी अलग पहचान है। यह विचार निर्वाण स्थली मगहर का दर्शन करने नीदरलैंड/हॉलैण्ड से फैमिण्डा माता ने कहीं। उन्होंने कबीर समाधि व मजार का दर्शन किया और टूटी फूटी हिंदी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि कबीर के विचारों से बहुत प्रभावित हैं।जिसके कारण कबीर समाधि का दर्शन करने आयी। यहां पर एक व्यक्ति का समाधि और मजार देख कर उन्हें आश्चर्य हुआ।कबीर ने समाज से भेदभाव मिटा कर सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया था। इनके विचार को हम सभी आने जीवन उतारे तो जीवन सार्थक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कबीर ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने कहा कि कबीर एक ऐसे सन्त हुए जिन्होंने सभी धर्मों को समझाने का प्रयास किया।चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़ा अथवा मानने वाला हो दिखावे के सख्त विरोधी रहे। इनकी रचनाओं का अध्ययन कर अपने जीवन को सदमार्ग पर ले जाया जा सकता है। उनके द्वारा कबीर समाधि स्थली पर उनके स्तर से कुछ कार्य कराने की इच्छा प्रकट किया है।इस दौरान पर महंत विचार दास द्वारा कबीर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके केशव दास, डा. हरिशरण शास्त्री, वैद्य राम शरण दास, अतुल सिंह, रोहित दास, विवेक दास आदि लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...