उप जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिया निर्देश

 

संत कबीर नगर:उप जिलाधिकारी धनघटा रमेश चंद्र ने बताया तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के क्रम में बाढ़ प्रभावित हुए ग्राम पंचायतों व ग्रामों में सर-सफाई, चूना, ब्लिचिंग पाउडर फागिंग की व्यवस्था आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया
शासन के निर्देश के क्रम में उक्त ग्रामों के कुल 2100 प्रभावित परिवारों को चिन्हित किया गया। जिसके क्रम में छपरा मगर्वी के कुर्मियान टोला, आगापुर गुलरिहा, चपरा पूर्वी के पटौवा टोला आदि के कुल 400 प्रभावित परिवारों में बाढ़ राहत किट का वितरण किया चुका है। निरीक्षण के दौरान में यह पाया गया कि नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है। रास्ते आवागमन हेतु खाली हो गये हैं। चकदहा, भौवापार ग्रामो में अब भी कुछ रास्तों पर पानी है जिसके आवागमन हेतु नावें आदि लगाई गयी है।
तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिस गति से नदी का जलस्तर कम हो रहा है उस हिसाब से कल तक सभी ग्रामों के मार्ग आवागमन हेतु पूरी तरह खाली हो जायेंगे। इन ग्रामों में प्रभावित कृषि रकवे का आंकलन/सर्वे कराया जा रहा है, प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया जा रहा है, प्रभावित कृषि क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है तथा बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम द्वारा कैंप का आयोजन किया गया है। पशुओं की जांच/परीक्षण/उपचार हेतु पशुपालन विभाग की टीम निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...