स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

संत कबीर नगर: क्षेत्रीय वनाधिकारी खलीलाबाद रणविजय सिंह ने बताया है कि जिला गंगा समिति, संतकबीरनगर के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अन्तर्गत गेटवे एकेडमी, खलीलाबाद में स्वच्छता अभियान की थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता हम सभी लोगों की दैनिक आवश्यकता है, प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता की आदत अपनानी Rolex replica watches चाहिए। क्षेत्रीय वन अधिकारी रणविजय सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे ने बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि अपने घर, अपने समाज एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता के लिए अभियान चलाना चाहिए। इस अभियान के तहत स्वच्छता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा कर स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना चाहिए।
जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, संतकबीरनगर प्रमोद कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा जिसके अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों, नदी तट एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान replica watches का थीम ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता‘‘ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे-श्रमदान, स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, शपथ अभियान इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
आयोजित कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृप्ति कुमारी-प्रथम, रूद्र-द्वितीय एवं अंशी-तृतीय स्थान प्राप्त किये तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा-प्रथम, इशिका-द्वि़तीय एवं सिद्धी चौधरी-तृतीय Breitling replica watches स्थान प्राप्त किये। विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर विजय कुमार चौधरी, संजय पाण्डेय, अजीत यादव, अध्यापक, प्रदीप कुमार साहू, वन दरोगा, अवनीश पटेल, वनरक्षक एवं विद्यालय की समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...