साऊंघाट सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाँक अध्यक्ष बने रामपाल तो राम सुरेश बने मंत्री ! 

 

बस्ती-

 

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव ब्लाँक सभागार साऊंघाट में किया गया। ब्लाँक अध्यक्ष के चुनाव में तीन प्रत्याशी तथा मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं लेखा सम्प्रेक्षक पद पर किसी ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया हैं। कांटे की टक्कर में 115 मत पाकर रामपाल भारती ब्लाँक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 91 मत पाकर सतीश कुमार दूसरे स्थान पर तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहे रामबहादुर 27 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहें। मंत्री पद हेतु राम सुरेश चौधरी 127 मत पाकर विजयी घोषित हुए वही 104 मत पाकर जितेन्द्र गौतम चुनाव हार गये।

विकास खंड साऊंघाट में कुल 250 सफाई कर्मचारियों में से 44 महिला सफाई कर्मचारी तैनात हैं। 35 सफाई कर्मचारियों ने अपरिहार्य कारणों से मतदान करने नहीं पहुंचे। चुनाव में कुल 235 सफाई कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया हैं। जिसमें 41 महिला सफाई कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर मतदान किया गया।

चुनवा अधिकारी के रूप में सुखीलाल, परमात्मा प्रसाद, शिव कुमार, जाहिद अली तथा पर्वेक्षक के रूप में रुद्रनारायण ऊर्फ रूदल, अमित कुमार चक्रवर्ती तथा राम कृपाल चौधरी सहित सफाई कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...