प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मेला व गोष्ठी का हुआ आयोजन !

महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !

बस्ती-

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पुर्ण होने पर ब्लाँक मुख्यालय साऊंघाट में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य विभाग के लोगों द्वारा ब्लॉक प्रांगढ़ में प्रदर्शनी लगाया गया। संबंधित विभाग के जिम्मेंदारों द्वारा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया।

ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन आठ वर्षों में सरकार ने प्रदेश की जनता को बेहतर सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन दिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, धर्म, जाति व भाषा के लोगों को एक समान सुविधाएं प्रदान किया गया हैं। सरकार ने सबके सेवा व सुरक्षा प्रति पुरी ईमानदारी के साथ काम किया हैं और कर भी रहीं हैं। कहा कि धर्मों के लोगो का आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, निःशुल्क खादान्न, शिक्षा आदि मुहैय्या कराया गया हैं। तंज कसते हुए कहा कि सरकार के उपलब्धियों को गिनाने के बजाय विपक्ष संविधान खतरें में हैं, कह कर बरगलाया गया, पर जनता का सरकार के प्रति अटूट संबंध व भरोसा बना रहा। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुँचाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर आत्म निर्भर बनाया गया। गरीबों को आवास, सौचालय, पेंशन, सम्माननिधि आदि देकर इनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया गया। जोर दे कर कहा कि जिन किसानों को सम्मान निधि मिल रहीं हैं, वे लोग तत्काल फार्मर रजिस्ट्री करवा लें। अन्यथा कि दशा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि स्वतः ही बंद हो जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन लालजी कन्नौजिया द्वारा किया गया हैं। अंत में दर्जनों महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया हैं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत नंदलाल राम, यशपाल सिंह यादव, शिवपाल यादव, हरिलाल जैसवार, विवेक गुप्ता, मनोज वर्मा, अशोक गौतम, अखिलेश वर्मा, पिंकी देवी, प्रियंका यादव, पूनम शर्मा, रीता चौधरी, पुष्पलता, सुभाषचन्द निरंकारी, दिलदार, नीलम देवी, श्याम मिलन, सरोजनी गुप्ता सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...