सफाई अभियान को आईना दिखा रहा रेहरवा में फैली गंदगी

मगहर। नगर पंचायत मगहर के वार्ड शेरपुर रेहरवा नई आबादी के रसूलपुर मार्ग पर गन्दगी फैली हुई है। जो सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को आईना दिखा रहा है। यहां साफ सफाई के आभाव में लोग नरकीय जीवन यापन करने को मजबुर है। गन्दगी से जहां बिमारी फैलने की आशंका है तो दूसरी तरह मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जो शिकायत के बाद भी गंदगी साफ नही हो सकी है।
देश व प्रदेश की सरकार स्वच्छता को लेकर गम्भीर है। इसे लेकर तमाम अभियान चल रहा है। जो जिम्मेदारो की उदासीनता के कारण यह अभियान हवा हवाई साबित हो रहा है। जिसकी मिशाल नगर के शेरपुर रेहरवा वार्ड में स्थित रसूलपुर मार्ग नई आबादी में फैली गन्दगी और जल जमाव है। जो स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। जूनियर हाईस्कूल तिराहे से रसूलपुर रेलवे क्रासिंग वाले रास्ते पर नाले को पाट कर बंद कर दिए जाने से घरों का पानी सीधे सड़क पर फैला हुआ है।जिससे आने जाने वाले राहगीरों को कठिनाई होती है।वहीं दूसरी गैस एजेंसी से तिराहे तक सड़क के किनारे नाले की सफाई और उसके आस पास गंदगी फैली हुई है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि नाले की साफ सफाई एवं गंदगी को काफी दिनों से नही उठाया गया है। जिससे गंदगी के बीच रहना उनकी मजबूरी हो गई है।इस सम्बंध में अधिषाशी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि रसूलपुर मार्ग पर आधा नाला बना है और बाकी का डीपीआर शासन में भेजा गया है। रहा सवाल गंदगी का तो उसकी शीघ्र ही सफाई करा दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...