संत कबीर नगर- खंड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन !

संत कबीर नगर 29 नवम्बर 2024।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग संत कबीर नगर द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद में दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में किया गया। उन्होंने बताया कि सब जूनियर जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष तथा महिलाओं की एथलेटिक्स कबड्डी कुश्ती तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिता का उद्घाटन पढ़ानाचार्य हीरालाल इंटर कॉलेज द्वारा सब जूनियर बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु जोखू चौहान लाल बिहारी यादव इंसाफ अली व संजय कुमार यादव अध्यापकों ने रेफरी की भूमिका संभाली तथा उक्त कार्यक्रम में सीएचसी खलीलाबाद से डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही उक्त कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवक अबुल हसन शिव शंकर तिवारी सुरेश चंद महेश कुमार संतोष कुमार भालचंद्र सूर्यनाथ सर्वजीत और गुलशन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...