संदिग्ध परिस्थितियों में दुपटटे के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव

बस्ती-

लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव उसके घर में दुपटटे के सहारे लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर जुट गई। जिसकी सूचना गांव के चौकीदार रामपाल द्वारा शनिवार की भोर में लालगंज पुलिस को दी गई। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।

थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी करिश्मा उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्री झिनक शुक्रवार की शाम भोजन करने के बाद अपने घर के एक कमरे में अपनी दो बहनों आंचल और काजल तथा भाई सूरज के साथ सोने चली गई थी। शनिवार की भोर में जब उसकी बहन की नीद खुली तो वह करिश्मा को छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती हुई देखी। तो, इसकी जानकारी बहन ने अपनी मां को दिया। जानकारी मिलते ही उसकी मां रोने चिल्लाने लगी और घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना गांव के चौकीदार रामपाल द्वारा शनिवार को सुबह पौने छः बजे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व फोरेंसिक टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का लग रहा है।लेकिन कारण अज्ञात है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...