रंगाई पोताई महरूम रही समाधि व मजार !
संतकबीर नगर- मगहर ! मकरसंक्रांति के अवसर खिचड़ी के मेले के दौरान संत कबीर की समाधि व मजार की रंगाई पुताई का कार्य नहीं किया गया। जो जिम्मेदारो की उदासीनता को बयां कर रहा है।
संत कबीर की निर्वाण स्थली परिसर में हर वर्ष मगहर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसकी तैयारी के मद्देनजर पुरातत्व विभाग कबीर चौरा परिसर में स्थित भवनो आदि की रंगाई पुताई एवं साफ सफाई कराया जाता है।ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर सके। मकरसंक्रांति के मौके पर परम्परागत खिचड़ी मेला लगा हुआ है। इस मेले के दौरान कबीर समाधि, मजार, कबीर गुफा की रंगाई तक नहीं की गई है। जिसके कारण गुंबदों पर काई और गन्दगी जमी हुई है। इस सम्बंध में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी राम विनय ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में धनाभाव है।इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष में कबीर समाधि व मजार के गुम्बद के प्लास्टर को साफ कर स्मारक का मरम्मत कार्य होना है। जिसके लिए निदेशालय से पत्राचार कर मरम्मत कार्य के लिए धन स्वीकृति करने की मांग रखा है।जिसके कारण कबीर निर्वाण स्थली परिसर की साफ सफाई और रंगाई पुताई का कार्य नहीं किया गया है।
