*रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित हुए क्षेत्र में विविध कार्यक्रम* ! 

बस्ती –    विगत 22 जनवरी 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम स्थापना दिवस पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। विकास क्षेत्र साऊंघाट के ग्राम पंचायत हड़िया के ग्राम प्रधान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं रेल सलाहकार इन्द्रजीत चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के हड़िया, अमौली, बड़ेरिया बुजुर्ग व बरदहिया तक भव्य जलूस निकाला गया। इस जलूस में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी व बजरंग दल के संयोजक मनमोहन त्रिपाठी द्वारा भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ बतलाया जा रहा था कि आज का दिन हिन्दु जनमानस क़े लिए खास हैं। कहा कि आज ही के दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा का स्थापना हुआ था। जिसे आज एक वर्ष हो गया हैं। कहा कि एक वर्ष पूरे होने पर हिन्दू जनमानस में खुशी का माहौल। ग्राम पंचायत सरैया के सुभाषचन्द यादव के घर पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा हैं। इसके साथ ही शिव मंदिर पचदेऊरी में 24 घंटे का रामायण पाठ करा कर भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यशपाल यादव, स्नेह पाण्डेय, विकास जायसवाल, दिलीप गुप्ता, संदीप चौहान, भोला गुप्ता, सोनू चौहान, दिवाकर शुक्ला, रिंकू मोदनवाल, धर्मराज गुप्ता सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...