राजकीय उद्यान की सुरक्षा में सेंध, बाउंड्री पर लगी लोहे की ग्रिल उठा ले गये चोर !

संत कबीर नगर- मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली परिसर मगहर के राजकीय उद्यान की बाउंड्री में लगे लोहे की ग्रील को काट कर चोर उठा ले गए। मंगलवार को चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिसर से कुछ दूर पर रखे तीन ग्रील को बरामद किया। घटना के सम्बंध में उद्यान निरीक्षक राजेश कुमार राय ने पुलिस को चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी है।
सदगुरु कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर को हरा भरा व सुंदरता के लिए उद्यान विभाग को स्थापित किया गया है।संत कबीर राजकीय उद्यान के स्थापित होने के बाद पहली बार चोरी की घटना को अंजाम दे कर चोरों ने सुरक्षा में सेंध लगाकर पुलिस को चुनौती दी है। बांउड्री पर पर लगे लोहे की ग्रिल को धीरे-धीरे लगभग बीस ग्रील को अज्ञात चोरों द्वारा काट कर चोरी कर लिया गया है।रविवार/सोमवार की रात अज्ञात चोर ग्रील की चोरी कर ले जा रहे थे। तभी चोरों ने चौकीदार को देख लिया और कुछ दूरी पर ग्रील को छोड़ कर भागने में सफल हो गया। चौकीदार ने पहले इसकी सूचना उद्यान निरीक्षक को दी उसके बाद पुलिस को भी सुचित किया।। इस सम्बंध में उद्यान निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि उनके चौकीदार फुरतली द्वारा बाउंड्रीवाल पर लगी लोहे की ग्रील की चोरी होने की घटना बताया गया। घटना के सम्बंध में मगहर पुलिस को एक लिखित तहरीर दी है।चौकी के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रिल चोरी होने की सूचना मिलते ही घटना पर पहुंच गये और तफ्तीश की गई। बाउंड्रीवाल से कुछ दूरी पर तीन लोहे की ग्रील को बरामद किया गया। घटना को लेकर विभाग ने तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...