पुण्डा गांव में बना कॉमन सर्विस सेंटर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद

गोरखपुर-गोरखपुर जिले अन्तर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुण्डा में बना कॉमन सर्विस सेंटर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और बदहाली के आंसू बहा रहा है। इस भवन में न तो टाइल्स लगी हैं, न ही कमरों में मिट्टी तक भरी गई है। खिड़की और जगला भी नहीं लगे हैं, बावजूद इसके जियो टैगिंग कर इसे पूरा दिखा दिया गया है।

ग्राम प्रधान, सचिव, ब्लॉक स्तर के अधिकारी से जिले के आला अधिकारियों के नाम इस अधूरे भवन की दीवारों पर सुंदर अक्षरों में लिखे गए हैं, लेकिन यह भवन अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रहा है। सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव की अन्य योजनाएं भी बदहाल हैं। पेयजल योजना के अंतर्गत ग्राम सभा में ट्यूब वेल की टंकी पिछले सालों से अभी अधूरी पड़ी हुई है।
ग्राम पंचायत पुण्डा में सरकारी योजनाओं की स्थिति बेहद खराब है। सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, पंचायत भवन पर हमेशा ताला लगा रहता है, जिससे ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ता है।

ग्रामवासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से इन सरकारी परियोजनाओं में घोर अनियमितता बरती गई है। लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पाली बृजेश यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि सचिव को बुलाकर मैं इसकी जानकारी करता हूं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...