प्राथमिक विद्यालय गुरौली के बच्चों ने पढ़ा स्वच्छता का पाठ

स्वच्छता की पाठशाला के माध्यम से बच्चे बनेंगे स्वच्छता दूत

रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद

गोरखपुर-रेकिट इंडिया एवं प्लान इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत पिपरौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुरौली में सहायक शिक्षिका नंदिनी त्रिपाठी द्वारा बच्चों के बीच स्वच्छता की पाठशाला का संचालन किया गया। बच्चों को व्यक्तिगत सफाई में हाथों की सफाई क्यों करनी चाहिए, हमें हाथों को कब धोना चाहिए और अपने हाथों को सही तरीके से साफ करने के लिए हमें क्या करना चाहिए इस पर बच्चों के बीच चर्चा किया गया। सभी बच्चों के बीच हाथ धोने की विधि के बारे में बताया गया एवं संस्था द्वारा उपलब्ध पोस्टर एवं गेम बॉक्स के द्वारा बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से स्वच्छता की पाठ पढ़ाई गई।
जिला लीड रंजीत कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा चयनित जनपद के 100 विद्यालयों के शिक्षकों को डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता एवं हाइजीन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके उपरांत विद्यालयों को स्वच्छता संबंधित शिक्षक मैनुअल पुस्तक, विद्यार्थियों की कार्य-पुस्तिका, पोस्टर, स्कूल गेम बाक्स किट एवं डायमंड कामिक्स प्रदान किया गया है। चयनित विद्यालय में सप्ताह में एक दिन 45 मिनट का स्वच्छता की पाठशाला चलाया जाएगा जिसमें स्वच्छता संबंधित टूल के द्वारा बच्चों में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने हेतु जानकारी प्रदान करना एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन कर उनमें स्वच्छता के गुणों का विकास करके उन्हें स्वच्छता दूत के रूप में विकसित करना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका दुलारमती एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार पांडेय उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...