पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा बुजुर्ग महिला की हत्या का ! 

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के हत्या के पीछे क्या था हत्यारे का मकसद

आज दिनांक 27 नवम्बर 2024 को एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 22 नवम्बर 2024,को मोहद्दीनपुर में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई थी,लेकिन परिवार जनों ने इसमें हत्या की आशका जताई, इस पर एसपी के निर्देश पर लाश को पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु गला दबाने से हुई थी। इस पर पुलिस विभाग की अलग – अलग टीमों ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी , जांच के दौरान एक व्यक्ति पर संदेह हुआ ,तो पुलिस विभाग ने और गहनता से जांच शुरू की, तो पता चला कि मकबूल अहमद पुत्र मुर्तुजा बौर ब्यास बखिरा का निवासी है। पुलिस ने जब मकबूल अहमद से पूछ ताछ की ,तो उसने बताया कि उसके ऊपर एक मुकदमा हैं और उस मुकदमे की पैरवी कर रहे वकील को फीस देना था , वकील की फीस की व्यवस्था न हो पाने के कारण मकबूल अहमद काफी परेशान था,और हत्या के दिन मकबूल अहमद वकील की फीस के लिए अपनी बहन के यहां पैसे के लिए आया था पैसा न मिलने के कारण वह काफी टेंशन में था इसी कारण उस रात वह शराब भी पिया था ,तथा गांजा का भी सेवन किया था ।और आते-जाते वक्त वृद्ध महिला को देखा था और उस रात भी मकबूल ने चोरी की नीयत से वृद्ध महिला के घर में घुसा ,घर में घुसते वृद्ध महिला जग गई और शोर मचाना चाहिए इस पर मकबूल ने वृद्ध महिला के मुंह कंबल डाला और उसे मारा पीटा अंततःउसका गला दबाकर हत्या कर दिया और वृद्ध महिला के कान की टप्स, नाक की खील तथा पांव के पायल को लेकर फरार हो गया पुलिस द्वारा चुराया गया सामान बरामद किया गया और मकबूल ने वृद्ध की हत्या को कबूला पुलिस प्रशासन ने मकबूल को पुलिस हिरासत में ले लिया है ,और न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे, पुलिस विभाग द्वारा इतने कम समय में वृद्ध की हत्या का पर्दाफाश किया इस पर पुलिस अधीक्षक ने इस केश से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों को ₹25000 का नगद इनाम देने की घोषणा किए है। *रिपोर्ट कैलाश पति मौर्य*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...