पिपरौली: मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन?
रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद

गोरखपुर- गीडा।- पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में हो रहे मनरेगा कार्यों का भ्रष्टाचार चरम पर है, कार्यवाही के बजाय ब्लॉक के जिम्मेदार इस योजना में पलीता लगाने में माहिर हैं।
पिपरौली क्षेत्र के 63 ग्राम पंचायत में हो रहे मनरेगा कार्यों में अधिकांश गांवों में ऑनलाइन हाजरी पूर्ण तरह से फर्जी सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर सरकारी धन का बंटरबांट किया जा रहा हैं।
कुछ ग्राम प्रधान नाम न छापने के शर्त पर बताया कि ब्लॉक के मनरेगा निरीक्षक को परसेंटेज के हिसाब से कमीशन दिया जाता है, ताकि फर्जी हाजरी लगा कर पूर्ण भुगतान किया जा सके।
बताते चले कि पिपरौली ब्लॉक के अधिकांश ग्रामपंचायत में हो रहे मनरेगा कार्यों पर जमकर धांधलेबाजी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है बावजूद जिम्मेदार आंखे मूंद धृतराष्ट बन तमाशाबीन बने हैं।
इस संदर्भ में पिपरौली खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला के मोबाइल नंबर 83187 01471 पर फोन करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की जांच की जाएगी, दोबारा अलग अलग कार्यों पर एक ही फोटो अपलोड के विषय पर पूछने के बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या बीडीओ भी मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुप्पी साध सरकारी योजनाओं में हो रही धांधली को दबाना चाहते है।
इस पूरे प्रकरण में बीडीओ पिपरौली का पक्ष आने पर प्रकाशित किया जायेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...