पीडीए का जाप रटने वाले वर्तमान सरकार क़े सह पर कर रहें दलितों पर हिंसा-ऋषि कपूर (बसपा)

गोरखपुर- आज बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्री ऋषि कपूर व मंडल प्रभारी श्री वीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी, जनपद गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल
विधानसभा चिल्लूपार थाना गोला अंतर्गत ग्राम सभा परवारपार में दलित बेटियों को हत्या के झूठे केस में फसाने व दलित परिवार के घरों पर आगजनी से संबंधित घटना में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज ग्राम सभा परवारपार में पहुंचा, गोरखपुर मंडल प्रभारी वीरेंद्र पांडे जी थाना गोला एस.एच.ओ. से बात करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिलवाया तथा जलाये गए झोपड़ी क़े मुखिया को आर्थिक मदद देने की माँग किया, मंडल प्रभारी श्री वीरेंद्र पांडे ने मौके पर थाना अध्यक्ष गोला से वार्ता कर गांव की स्थिति से रूबरू कराते हुए बताया कि दलित बस्ती के लोगों में भय का माहौल ब्याप्त है बेवजह उनको परेशान किया जा रहा है दलित बस्ती में घुसकर किए गए घटना की हम निंदा करते हुए पुलिस व्यवस्था और बढ़ाने की बात कहा।
जिला अध्यक्ष श्री ऋषि कपूर ने कहा कि दलितों के घरों को जलाना हत्या लूट बलात्कार अब आम बात हो गई है, दलितों के ऊपर अत्याचार की सारी हदें पार हो गई है पीडीए की बात करने वालों द्वारा भी दलितों के ऊपर अत्याचार,अन्याय किया जा रहा हैं और वर्तमान सरकार हाथ पर हाथ रख करके अपराधियों के हौसले को बढ़ावा देने का काम कर रही है अब तो इस प्रदेश का गरीब मजलूम पीड़ित अपनी खुद की पार्टी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बना करके अपने ऊपर हो रहे जुल्मों सितम का बदला लेने को आतुर है।
उक्त प्रतिनिधिमण्डल में विधानसभा अध्यक्ष दीपू भारती, हरिलाल फौजी ,योगेंद्र बौद्ध ,रामू भारती जी,नरेश कोटेदार , जयकारा प्रसाद,जेलर शाही ,इंजीनियर मयंक आज़ाद ,शशि पाल विजय कुमार जी,लक्ष्मी शंकर जी, अशोक कुमार जी, धर्मेंद्र कुमार जी, उमेश कुमार, राहुल कुमार जी, संजय कुमार जी राजकुमार यादव जी के साथ सैकड़ो लोग सम्मिलित रहें |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...