नरेन्द्र डिजिटल लाइब्रेरी के नौनिहालों ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में बजाया डंका, 15 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण

– लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वालों में 14 छात्र और 1 छात्रा शामिल

– प्रबंध तंत्र ने उत्तीर्ण नौनिहालों को किया सम्मानित, नौनिहालों की सफलता का मनाया जश्न

– खलीलाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित नरेन्द्र डिजिटल लाइब्रेरी की बड़ी उपलब्धि

संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन रोड पालिका मार्केट स्थित नरेन्द्र डिजिटल लाइब्रेरी के नौनिहालों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा मे जबरदस्त प्रदर्शन किया है। नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का डंका बजाया है। गुरुवार को भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए परिणाम में संस्थान के कुल 15 नौनिहालों ने अपनी सफलता का परचम फहराया। जिसमे 14 बालक और 1बालिका शामिल हैं। इस ऐतिहासिक सफलता पर संस्थान के संचालक अनीश राय व अमित राय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी इस सफलता के लिए सम्मानित करते हुए मिठाइयां खिलाकर उनकी हौसला अफजाई किया। पुलिस भर्ती परीक्षा के जारी हुए परीक्षा परिणाम के अनुसार संस्थान की छात्रा साध्वी वर्मा और छात्र अभिषेक त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, निखिल त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी, शिवम पाण्डेय,मनमोहन सिंह, पवनेश यादव, दुर्गा जायसवाल, अमरजीत चौधरी, पिंटू शर्मा, सुजीत चौधरी, शैलेश गुप्ता, विशाल कुमार, कमलजीत विश्वकर्मा उत्तीर्ण रहे। नौनिहालों ने इसका श्रेय अपनी मेहनत, संचालक अनीश राय और अमित राय के अनुशासन एवम् सफल संचालन के समर्पण को दिया। संचालक अनीश राय व अमित राय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारियों का प्लान तैयार करके उक्त परीक्षा में सफल होने की कामना किया। विदित है कि अपनी स्थापना के दो वर्ष के भीतर ही इस संस्थान के नौनिहालों ने पुलिस भर्ती सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की बुलंदी पर अपना मुकाम स्थापित किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...