*मंगलवार/बुधवार श्रद्धालू चढ़ायेंगे सदगुरु कबीर को खिचड़ी !!

संतकबीर नगर – मगहर !

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सदगुरु कबीर की समाधि एवं मजार पर बाहर व क्षेत्र से आने वाले कबीर श्रद्धालुओं के द्वारा मंगलवार व बुधवार को आस्था की खिचड़ी चढ़ायी जायेगी।इसके लिये कबीर चौरा परिसर के साथ मजार व समाधि परिसर की साफ सफाई की जारही है।श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिये वालंटियर्स व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रहेगी।विभिन्न प्रान्तों से श्रद्धालु कबीर दर्शन को आने लगे हैं।
सनातन धर्म के अनुसार जब सूर्य मकर रेखा पर पहुंचते हैं।तभी मकरसंक्रांति पर्व मनाया जाता है।इसके बाद से सभी तरह के धार्मिक तथा वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाता है। पूर्व मान्यता के अनुसार 14जनवरी को मकरसंक्रांति (खिचड़ी) का पर्व मनाया जाता है।उसी क्रम में इस वर्ष मंगलवार व बुधवार को भोर से ही कबीर समाधि व मजार पर श्रद्धालू खिचड़ी चढ़ाने पहुंचेगे। इस साल मकर संक्रांति का पर्व विशेष रूप से मंगलवार की सुबह से पूरे दिन तक श्रद्धालुओं के द्वारा खिचड़ी चढ़ाई जायेगी। इस दौरान कबीर पंथी साधुओं का आना शुरू होगया है।

सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम- मनीष

मगहर
सद्गुरु कबीर की निर्वाणस्थली स्थित कबीर चौरा परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर मेले लगरहे हैं। साथ ही मंगलवार व बुधवार की सुबह को कबीर की समाधि व मजार पर श्रद्धालुओं के द्वारा आस्था की खिचड़ी चढ़ाई जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर और मजार व समाधि परिसर में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी।अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।

हरियाणा के भक्तों द्वारा अनवरत चलेगा भंडारा

मगहर ।

महंत विचारदास ने बताया कि इस वर्ष 15 जनवरी को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई जायेगी।साथ ही हरियाणा से आये भक्तों द्वारा 14व 15जनवरी को अनवरत भंडारे का आयोजन किया गया है।जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करसकेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...