मंडी के धान क्रय केन्द्रों का डिप्टी आर एम ओं ने किया निरीक्षण ! 

धान खरीद के संबंध में क्रय प्रभारियो को दिया दिशा निर्देश! 

बीज विक्रेता के बिल पर ही हाइब्रिड धान का विक्रय कर पाऐगें अन्नदाता ! 

मंडी के 14 केन्दों पर इस बार होगी धान की खरीद ! 

बस्ती- नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति बस्ती में 1 नवम्बर से धान खरीद शुरू हो गया हैं। मंडी में इस बार 14 धान क्रय केन्द्र बनाएं गये हैं, जबकि साऊंघाट के दो क्रय केन्द्र प्लास्टिक काम्प्लेक्स में बनाए गये हैं। पिछले वर्ष यहां पर कुल 9 क्रय केन्द्र बनाएं गये थे, जवकि इस बार 5 नये क्रय केन्द्र बनाए गये हैं। विकास क्षेत्र साँऊघाट के क्रय केन्द्र प्रभारी सुभाष सिंह के नाम से डी एण्ड एफ नामक क्रय केन्द्र प्लास्टिक काम्प्लेक्स में खोला गया है। साऊंघाट के ही चार क्रय केन्द्र मंडी में भी खोला गया हैं। जिसमें विनोद कुमार कुसवाहा को ए एण्ड डी, नेहा सिंह को सी तथा मोहम्मद सइद को बी क्रय केन्द्र एलाट किया गया हैं। तथा, विकास क्षेत्र बस्ती सदर के क्रय केन्द्र सी व घरशोहिया को सत्येन्द्र कुमार सिंह, बी एण्ड ई को कमलेश कुमार शाही, घनश्याम को डी तथा हरिनाथ सिंह को ए का क्रय प्रभारी वनाया गया हैं।  मंडी क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी आरएमओ विपिन्न कुमार राय ने बताया कि पुरे जिले में कुल 52 क्रय केन्द्र बनाएं गये हैं। जिसमें खादय एवं रसद के 31, पीसीएफ के 10, पीसीयू के 8, एफसीआई के 2 तथा मंडी समिति का 1 क्रय केन्द्र बनाया गया हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर बोरा, कांटा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, ई-पॉप मशीन, बैनर, स्टेशनरी, साबुन, बाल्टी, सेनेटाइजर आदि की ब्यवस्था उपलब्ध करा दिया गया हैं। मंडी के क्रय प्रभारियों द्वारा बतलाया गया कि शासन के निर्देशानुसार आप किसानबंधु अपने धान बीज की रसीद, बिल के साथ ऑन लाइन कागजात, धान सुखाकर लेकर आवें। जिससे कि आपके धान की खरीद व समय से भुगतान किया जा सकें। बतलया कि जनपद बस्ती में 80 प्रतिशत हाइब्रिड धान ही बोया जाता हैं।इस अवसर पर क्रय प्रभारी कमलेश कुमार शाही, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा, हरिनाथ सिंह, घनश्याम, नेहा सिंह तथा मोहम्मद सइद सहित सभी क्रय प्रभारी मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...