मझौंआ जगत के ताल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव !!

बस्ती-वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौंआ जगत के ताल के श्मशान घाट के बगल शनिवार की शाम एक अज्ञात ब्यक्ति का शव पीठ के बल तैरता पाया गया। सूचना पर पहुँचे नवागत थानेदार उमाशंकर त्रिपाठी व सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा शव को बाहर निकलवाकर मर्चरी हाऊस भिंजवाया गया।
थाना क्षेत्र के मझौंआ जगत गॉव निवासिनी कुशलावती पत्नी रामतेज जो शनीवार की शाम अपने खेत में गई थी। खेत के मेढ़ से देखीं कि एक आदमी का सड़ागला शव तैर रहा है। इतना देंखते ही महिल़ा गॉव की तरफ शोर मचाते भागी। महिला की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ श्मशान घाट घारीघाट की तरफ भागी। जहाँ पर देखा कि वाकई में एक शव पीठ के बल ताल के बंधे के पास फंसा पड़ा हैं। पूर्व ग्राम प्रधान पंकज यादव, वर्तमान ग्राम प्रधान वृजनरायण सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देकर अवगत कराया गया।
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि ताल में लगभग 38-40 वर्षिय एक व्यक्ति का शव एक सप्ताह पुराना पाया गया हैं। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। इसके शव को 72 घंटे के लिए मर्चरी मेँ भिंजवाया गया है। शव के शिनाख्त हेतु जनपद व मंडल के पुलिस बल, शोशल मीडिय़ा आदि के माध्यम से पता लगवाने का प्रयास किया जा रहा हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी द्वारा शव का पंचनामा भरवाया जा रहा हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...