मगहर में भूमि विवाद में मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल

मगहर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के निकट रसूलपुर रोड पर स्थित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घटना के बाद दोनो पक्षो ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

नगर पंचायत मगहर निवासी तसलीम अंसारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम ने लगभग एक माह पूर्व पैमाईस की गई थी। इसमें प्रतिवादी को 108 एयर की जगह 122 एयर जमीन दी गई थी। पैमाईस को लेकर प्रतिवादी को आपत्ति के लिए दस दिन का समय दिया गया था। इस पर आपत्ति नही की गई। इसके बाद रसूलपुर रोड पर स्थित भूमि पर मजदूरों से मंगलवार को काम करा रहे थे कि इसी दौरान सेमरा निवासी अद्या प्रसाद अपनी पुस्तैनी भूमि होने का दावा करते हुए जबरिया काम रोकने को कहा। जिसके बाद बात बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। वही कोतवाली पुलिस को दिये गए तहरीर में अद्या प्रसाद पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम सेमरा ने लिखा है कि वह रसूलपुर रोड पर उनकी पुस्तैनी भूमि और कब्जा है। इस भूमि पर जेसीबी लगाकर मगहर कस्बे के चर्चित लोगो के द्वारा असलहे के दम पर जबरिया जोर जबरदस्ती के बल पर कब्जा किया जा रहा था। जिसे रोकने पर विपक्ष मारने पीटने पर आमादा हो गये। इस घटना को लेकर दोनों पक्षो ने कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर तहरीर दी है। यह घटना मगहर पुलिस चौकी से चंद दूरी पर हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...