माल ढुलाई को लेकर ट्रक यूनियन व सीमेंट ब्यापारी हुए आमने सामने

ट्रक एशोसिएशन वर्ष 2020 के भाड़े को लेकर अडिग हैं

व्यापारी 2001 के भाड़े पर ही अपने माल की ढुलाई करवाने पर हैं अडिग

आगामी 12 फरवरी से ट्रक एशोसिएशन पूर्ण हड़ताल पर जाने की कर रहा है तैयारी

बस्ती-ट्रक आपरेटर्स वेलफेयर एशोसिएशन बस्ती द्वारा अपनी विभिन्न मॉगो को लेकर विगत 5 फरवरी से बस्ती रेलवे मालगोदाम पर हड़ताल पर हैं। जिसमें ट्रक मालिको एवं एशोसिएशन के लोगों ने वर्ष 2001 के पुराने भाड़े पर माल की ढुलाई करना बंद कर दिया हैं। जिससे व्यापारियों ने अपने निजी संसाधनों से दुलाई कार्य करवा रहें हैं। जबकि विगत 5 फरवरी से ही ट्रक एशोसिएशन व अन्य ट्रक मालिकों ने सभी को अवगत कराते हुए हड़ताल पर चल रहें हैं। जिससे ट्रक मालिको एवं एशोसिएशन का काफी नुकसान हो रहा हैं। जबकि इस संबंध में ट्रक एशोसिएशन एवं व्यापारियों के बीच वर्ष 2020 में आपसी सुलह समझौता हुआ था कि 13 प्रतिशत भाड़े में बढोत्तरी के साथ ही माल ढुलाई का कार्य करवाया जाएगा। सुलह समझौता होने के कुछ दिन बाद ही व्यापारियों ने अपने वायदे से मुकर गया। व्यापारी वर्ष 2001 के ही भाड़े पर माल ढुलाई करवाने पर विवश कर रहें हैं। जिससे कि हम ट्रक मालिकों का काफी नुकसान हो रहा हैं।
ट्रक एशोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल ने कहा कि व्यापारियों की हठधर्मिता एवं शासन प्रशासन की उपेक्षा से हम एशोसिएशन के लोगो के ट्रक के पहिए नहीं घूम रहें है। जिससे किश्त, फिटनेश, बीमा, परमिट, प्रदूषण एवं मैंटीनेंस आदि समय से न होने के कारण कबाड़ के भाव ट्रक बेचने को बिवश हो रहें हैं। एशोसिएशन के उपाध्यक्ष करूणेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीओ सिटी सत्येन्द्र तिवारी एवं एआरटीओ पंकज सिंह 5 फरवरी को हड़ताल स्थल रेलवे मालगोदाम पर पहुँच कर ट्रक मालिकों एवं एशोसिएशन के लोगों की समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया गया था। इसके वावजूद भी व्यापारियों द्वारा निजी कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले वाहनों से धड़ल्ले के साथ माल ढुलाई कार्य करवाया ज रहा है। ट्रक एशोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल ने कहा कि अगर ट्रक यूनियन मालगोदाम एवं ट्रक मालिकों तथा सीमेंट व्यापारियों के बीच 20 अगस्त 2020 के 13 प्रतिशत भाड़े की बढोत्तरी पर सहमति नहीं बनती हैं तो आगामी 12 फरवरी से माल गोदाम पर ट्रक मालिक अनिश्चित कालीन पूर्ण हड़ताल पर जाएगें। रेलवे मालगोदाम एवं बफर गोदाम पर पुरी तरह से चक्का जाम करेगें। जिसकी पूर्ण जिम्मेंदारी सीमेंन्ट के व्यापारी एवं शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर विवेक सिंह बघेल, करूणेन्द्र बहादुर सिंह, यशपाल सिंह यादव, दिनेशचन्द चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, संदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, अमित जायसवाल, दीपक सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, अश्वनी चौधरी, मनोज जायसवाल, दिलीप दूवे, प्रवीन मल्होत्रा, मुरलीधर प्रजापति, शेरबहादुर सिंह, सब्बीर अहमद, दयाराम चौधरी, रिंकू जायसवाल, अभय जायसवाल, निखिल जायसवाल, योगेन्द्र यादव सहित ट्रक मालिक मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...