लवकुश पटेल के बरदहिया स्थित आवास पर हुई बसपा की मंडल स्तरीय बैठक ! 

मंडल के समस्त विधान सभा में बसपा की नीतियों के प्रचार प्रसार पर हुई चर्चा ! 

 

बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस की बनी रूपरेखा ! 

 

बस्ती-       पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बसपा मंडल प्रभारी व बस्ती लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे लवकुश पटेल के बरदहिया स्थित आवास पर बसपा के मंडल स्तर की एक बैंठक आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहें। प्रदेश अध्यक्ष के पहुँचते ही बसपाईयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मंडल के बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एक एक कर परिचय प्राप्त किया गया। उसके बाद श्रीपाल ने बसपा की एक एक नीतियों, प्रचार प्रसार एवं राजनैतिक विषयों पर गहन चर्चा किया गया। आगामी 6 दिसम्बर को पुरे मंडल में बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा, को, लेकर विशेष चर्चा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि आप अभी से आगामी विधान सभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को लेकर घर घर जाय और उन्हें बताएं कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिसके शासन काल में सर्वसमाजहित के चौमुखी विकास कार्य हुए हैं। श्री पाल ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी हैं। बहन जी के नेतृत्व में सर्वसमाज हेतु सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास हुए हैं। बस्ती मंडल के प्रत्येक विधान सभा के बूथ स्तर से लेकर बिधान सभा स्तर तक के पदाधिकारी पुरी तैयारी के साथ अभी से लग जाय। जिससे मंडल की सभी विधान सभाओं की सीटों पर बसपा का नीला झंडा ही परचम फहराएं। जिससे बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से बसपा की सरकार बन सके।

इस अवसर पर कल्पनाथ बाबू जी, पूर्व विधायक भगवान दास, लवकुश पटेल, सीताराम शास्त्री, लालचन्द पटेल, जयहिन्द गौतम, रामफेर गौतम, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र गौतम, संजय धुसिया, दिवाकर कपूर, जसवंत निगम, नायब चौधरी, राम तिलक, रामसिंह चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, रामकेश राव, देशराज गौतम, डॉ० निशार अहमद अंसारी, राजू राव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...