क्विज प्रतियोगिता में रूबी प्रथम, खुशबू द्वितीय व रियांस को मिला तीसरा स्थान!!

संतकबीर नगर -मगहर!पुरातत्व विभाग के द्वारा मनाये जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र के हाल में संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटरकालेज मगहर के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को स्मृति चिन्ह के साथ ही पुरष्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक महेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि रामकुंवर मौर्य ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत कक्षा 9व 10के 100बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9की छात्रा रूबी खातून प्रथम, खुशबू कक्षा10को दूसरा,रियांस को तीसरा तथा सान्त्वना पुरष्कार कक्षा 10के द्वारिका गुप्ता को दिया गया। पुरातत्व कर्मी अनिता मांझी ने विद्यालय के 250बच्चों को कबीर से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुये कबीर की समाधि मजार का दर्शन करने के साथ ही विश्व धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्मारकों व उत्खनन स्थलों के चित्र बनाये गये।जिसमें छात्रा आंशिका शर्मा कक्षा 6 ने प्रथम, कक्षा 9 की मनीषा चौधरी द्वितीय, कक्षा 8 की याशमीन खान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।इसके अलावा कक्षा6 की आराध्या यादव को सांत्वना पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर महेंद्र यादव, रामकुंवर मौर्य, हरिश्चंद आजाद, अनीता मांझी, दुर्गेश सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, मोखन प्रसाद, बृजलाल, अतुल शुक्ला आदि के अलावा छात्र-छात्राये मौजूद रहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...