कोर्ट में सही समय पर पहुंचेंगे गवाह और केस के दस्तावेज, हर थाने में दरोगा तैनात

एसएसपी ने सीओ प्रशाली गंगवार को बनाया जिले का नोडल

रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद

गोरखपुर- पुलिस के कागजी कार्रवाई में देरी का फायदा अब बदमाशों को नहीं मिल पाएगा। कोर्ट में सही समय पर दस्तावेज या फिर गवाह को पहुंचाना हो, इन सब कामों के लिए प्रत्येक थाने में एक दरोगा को तैनात किया गया। इसमें कानून के जानकार दरोगा को शामिल किया गया है। जो एलएलबी की पढ़ाई भी किए हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इसकी शुरुआत करते हुए इनकी मॉनिटरिंग के लिए सीओ प्रशाली गंगवार की नियुक्ति कर जिले का नोडल बनाया है। प्रशाली को सीओ अभियोजन बनाया गया है। जो हर हफ्ते की समीक्षा कर सीधे एसएसपी को रिपोर्ट भी देंगी।

दरअसल, अभी तक जमानत प्रार्थना पत्र पर पुलिस की टिप्पणी हो या फिर समय से गवाह की कोर्ट में गवाही कराना हो, इसके लिए थाने स्तर पर कोई जिम्मेदार नहीं होता है। यह काम भी थानेदार के पास ही होने की वजह से व्यस्तता का फायदा बदमाशों को मिल जाता था। समय से सही आपराधिक इतिहास न जाने की वजह से कोर्ट से बदमाशों को जमानत तक मिल जाती है। इसे देखते हुए सभी थानों पर एक दरोगा को इसी काम के लिए नामित किए जाने का फैसला लिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...