खिचड़ी के मेले में सजी है जरूरत के सामानों की दुकाने 

संतकबीर नगर- मगहर!मगहर खिचड़ी के मेले में जरूरत के सामान भरपुर है। जिसे खरीदने के लिए खरीदार भी पहुंच रहे है। यहां हर तरह के सामान सस्ते व अच्छे रेट से मिलने के कारण सजी दुकाने लोगों को आकर्षित कर रही है। यहां की मीना बाजार महिलाओं खासी भीड़ जुट रही है तो वहीं झूले का टिकट बढ़ जाने लोग मनोरंजन से महरूम हो रहे है। जो मेले में चर्चा बना हुआ।
महान सुफी संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में परम्परागत खिचड़ी का ऐतिहासिक मेला लगता है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने के साथ मनोरंजन व खरीदारी के लिए आते है। यहां भीड़ को देख दुकानदार दुकान लगाने में काफी दिलचस्पी दिखाते है। मेले में आमजन की जरूरत के सामान की दुकाने सजी है। मेले में मीना बाजार में श्रृंगार की बड़ी बड़ी दुकाने सजी है। स्टील व फाइबर के बर्तन के साथ ही कप गिलास भी लोगो को सस्ते दाम पर दुकानदार बेच रहे है। बैग के साथ ही जुते चप्पल की दुकाने लगी हुई है। यहां सजी हर माल की कई दुकाने लगी है। जो लोगो को सस्ते मुल्य पर सामान उपलब्ध करा रही है। फर्नीचर के साथ ही गुलहस्ता, गुड़िया, बैलून के साथ किचन व खेती किसानी के लिए सामन उपलब्ध है। यही कारण है कि यहां हर तरह के सामान मिलने से खरीदार पहुंच रहे है। जो भीड़ को बढ़ा रहे है।
इंसर्टः
झूले का टिकट बढ़ने से हो रहे मनोरंजन से महरूम
मगहर। मगहर खिचड़ी मेले में इस बार झूला संचालको ने अचानक टिकट बढ़ा दिया है। जिसका रेट सुन कर लोग चौक जा रहे हैं और खिड़की से वापस लौट जा रहे है। इसका प्रभाव झूले पर दिख रहा है और खाली चल रहा है। सूत्रों की माने तो इस साल झूला संचालको ने बाउंसर को रख लिया है। इनके वेतन की भरपाई के लिए टिकट के दाम मनमाने तरीके से बीस रुपये से बढ़ा कर पचास रुपये कर दिये है। टिकट महंगा हो जाने से लोग जुगाड़ लगा रहे है। जो संचालको को रास नही आ रहा है और यह विवाद का कारण बन रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...