खलीलाबाद-बॉसी रेल परियोजना द्वारा तहसील मुख्यालय पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा

संत कबीर नगर- आज दिनांक 24 फरवरी को 2025 को सक्षम प्राधिकारी/अपर जिला अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि खलीलाबाद-बॉसी रेल परियोजना हेतु कुल प्रभावित 56 ग्रामों के सापेक्ष बजट प्रकाशन की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए तहसील मुख्यालय पर कैम्प का आयोजन कराते हुए योजना में लगभग कुल प्रभावति 4 हजार भू-स्वामियों में से 52 ग्रामों के 2350 भू-स्वामियों के प्रतिकर भुगतान उनके खाता में करते हुए भूमि का कब्जा रेलवे को हस्तगत कर दिया है। उन्होेंने बताया कि शेष भू-स्वामियों में से जिन भू-स्वामियों में नामों में त्रुटि है, उनका भुगतान तहसील से अभिलेख दुरूस्त होने पर एवं जिन भू-स्वामियों की भूमि बंधक के रूप में है, बैंक द्वारा नो-ड्यूज जारी करने पर मुआवजा की धनराशि को उनके खाते में भेज दी जायेगी। विवादित या किसी न्यायालय के अधीन मुकदमा होने/स्थगन आदेश प्रभावी होने के कारण वांछित धनराशि सुरक्षित कर ली गयी है। जिन भू-स्वामियों ने अपना अभिलेख जमा नही किया है, उनके लिए दिनांक 03 मार्च 2025 को तहसील मुख्यालय पर एकदिवसीय कैम्प आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि तहसील स्तर से प्राप्त होने वाले अवशेष अंश निर्धारण/हिस्सा प्राप्त कराने हेतु उप जिलाधिकारी व सक्षम अधिकारी को निर्देशित भी कर दिया गया है। उन्होंने जनपद के किसान बन्धुओं से अपील किया है कि जिस दिन फार्म सी0सी0 कलेक्सन हेतु तहसील स्तर पर कैम्प का आयोजन हो उस दिन (मुआवजा वितरण हेतु निर्धारित अभिलेख जैसे खतौनी, 3 फोटो, रसीदी टिकट, बैंक पास-बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शपथ पत्र) के साथ उपस्थित होगें। भूमि अध्याप्ति कार्यालय/तहसील द्वारा अभिलेख एकत्र किया जायेगा। सभी किसानों से यह अपेक्षा है कि इस कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें, जिससे यह कार्य समयबद्ध, तथा पारदर्शिता एवं शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...