खजनी में ईंट भट्ठे पर दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद

गोरखपुर-खजनी थाना क्षेत्र के महिलवार गांव में स्थित दुर्गा मार्का ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की आधी रात के बाद चिमनी में आग लगाने के लिए उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे।

प्रतापगढ़ जिले के सदर कोतवाली इलाके के विक्रमपुर निवासी मुरली सरोज (40) पुत्र लखन और माधवपुर रानीगंज निवासी विकास सरोज (27) ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार की रात साथी मजदूरों के साथ वे यह जानने के लिए चिमनी उतरे थे कि आग पूरी तरह लगी है या नहीं। चिमनी के निचले हिस्से में धुएं के गुबार में फंसने से दोनों मजदूरों का दम घुटने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में काले पड़ चुके दोनों मजदूरों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...