जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन
अभियान चलाकर रेडियम पट्टी लगाने का डीएम ने दिया निर्देश

संत कबीर नगर: जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई मार्ग के किनारे बने नालों की मरम्मत एवं सफाई तथा आस-पास की झाड़ियों को साफ करने से सम्बंधित कार्य कराने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं एन0एच0ए0आई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एन0एच0ए0आई0 के डिवाइडर्स पर जहां कट बने है वहां डेलीनेटर एवं रेडियम पट्टी लगाई जाये तथा अवैध कट्स को बन्द किया जाए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी लगाया जाए। शहर में चिन्हित जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की कार्यवाही से संबंधित जिलाधिकारी द्वारा अधिसाषी अधिकारी नगर पालिका एवं कार्यकारी संस्था को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था कराया जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेत को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विशेष रूप से शहर के चौराहों एवं संकरी सड़कों को चौड़ीकरण करने की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने जनपद में टैक्सी स्टैण्ड का संचालन सुव्यवस्थित करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनपद के शहरी क्षेत्र में बने शौचायलयों का निरीक्षण करते हुए प्लान तैयार किया जाए तथा आवश्यकतानुसार शौचालयों की व्यवस्था कराई जाए। शहर में आवश्यकतानुसार और स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु नगर पालिका के अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं सहित आम नागरिका को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, ए आर टीओ प्रियंवदा सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर. के .पांडेय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, यातायात निरीक्षक परमहंस सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...