*जिला कारागार में आयोजित हुई विधिक साक्षरता शिविर* 

*कानून की जानकारी ही बचाव का माध्यम- महेंद्र कुमार सिंह* 

 *संत कबीर नगर -* जज महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कानून का ज्ञान ही बचाव का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में ही लोगों को अपने विधिक अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों के समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रति आश्वस्त किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने परिवाद व एफआईआर के प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने किसी व्यक्ति के गिरफ्तारी को लेकर बनाए गए प्रावधानों को भी बताया। डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने न्यायालय में चलने वाले विचारण व अपील के बारे में बंदियों को जागरुक किया। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने जमानत के प्रावधानों के बारे में चर्चा करते हुए विधिक अधिकारों की चर्चा किया।

इस अवसर पर डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, जेल पैरालीगल वालंटियर अमरजीत, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र यादव व अनेक बंदी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...