हिंदी दिवस पर्व पर छात्र छात्राओं में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन हाउस रहा विजई

 

संतकबीरनगर- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आज हिंदी दिवस के अवसर पर स्पीच डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम में चार हाउस ने भाग लिया बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस अव्वल रहा इसके बाद विद्यालय प्रबंध तंत्र ने छात्र-छात्राओं को नगदी पुरस्कार देते हुए उनका सम्मान किया। विद्यालय प्रबंध तंत्र से सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं ने कहा कि जिस तरीके से सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद सभी माध्यम में आगे आते हुए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ा रहा है यह बेहद जरूरी है बेहतर प्रस्तुति के लिए छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। हिंदी दिवस के अवसर पर आज जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में स्पीच डिबेट कार्यक्रम और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मुद्दा भारतीय न्यायपालिका को लेकर रहा छात्र-छात्राओं ने विस्तृत तरीके से भारतीय न्यायपालिका के बारे में अपने प्रबंध से विस्तृत चर्चा की छात्र-छात्राओं ने अपने विचार में व्यक्त किया कि भारत की न्यायपालिका बेहतर ढंग से संचालित हो रही है थोड़ा और सुधार की जरूरत है। छात्र-छात्राओं ने बेबाकी से अपने विचार प्रस्तुत किए स्पीच डिबेट प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस अव्वल रहा वहीं सेकंड स्थान पर येलो हाउस रहा बाकी दोनों हाउस बराबरी स्थान प्राप्त किया रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालय के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ छात्र-छात्राओं को नगदी पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया वहीं सभी हाउस इंचार्ज को भी विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए विद्यालय परिवार द्वारा लगातार कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है इसी क्रम में आज हिंदी दिवस का अवसर था जिसको लेकर स्पीच डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति की है जिसको लेकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में जहां प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही वहीं विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल शरद त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...