हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती
क्षेत्र के गॉवों में रात्रि तक होगा विविध आयोजन
बस्ती-महान संत एवं दर्शनशास्त्री संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती पुरे क्षेत्र में धूमधाम से झांकी सजाकर मनाई जाऐगी। क्षेत्र के गॉवों में देर रात्रि तक विविध आयोजनों के साथ ही साथ भजन, कीर्तन व भंडारे का आयोजन चलता रहेगा।
सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज जी की जयंती के पूर्व संध्या पर क्षेत्र के भादी खुर्द, भादी बुजुर्ग, पैंड़ा खरहरा, महुंआरी, पड़िया, दौलतपुर, सरैया, सिसवारी, पुरैना, बसडीला, जमदाशाही, मझौंआमीर, परसालालशाही, केशवारा, तेनुआ, महसिन, तेलियाडिह, गंधरिया फैज, खम्हरिया, परसा सूरत, छितही प्रहलाद, दुदरांक्ष, पकरी जॅई, सेमरा, तरेता, रसूलपुर, सिहारी, बॉगडिह, रसनी रामशरन, नरियॉव, खझौंला, सोनहटी बुजुर्ग, पटखौली, विल्लौर, कनैली, रमवापुर, पकरी नासिर, मुजहना, परसा हज्जाम, कुर्थिया, जमोहे, बटेला, देवरिया माफी, ओड़वारा, छपिया लुटावन, सिसवा माफी, बनकसही, अंडा, दिकतौली, बेहरा सहित अन्य गाँवों में भी मंगलवार व बुद्धवार की रात्रि हर्षोल्लास के साथ सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती धूम धाम से मनाई जाऐगी। इसके साथ ही विशाल भंडारों व महाप्रसाद का भी वितरण किया जाऐगा। गंधार में अरूण राज भारती, भादी खुर्द में रामसूरत गौतम, रजनीश, शिवपूजन, शिवनरायण, रामशंकर आजाद, मूलचन्द आजाद, रोशनलाल इलेक्ट्रिशियन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही महाप्रसाद का वितरण की ब्यवस्था किया गया हैं।
