गुजराती पर्यटकों के दल ने किये समाधि व मजार के दर्शन!! 

 संत कबीर नगर-मगहर! महान सुफी संत कबीर समाधि व मजार का दर्शन करने के लिये रविवार को गुजरात से पर्यटकों का दल मगहर पहुंचा। जहां उन्होंने कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाधि के पुजारी वैद्य रामसरन दास ने कबीर स्थली व सद्गुरु के बारे में विस्तारपूर्वक पर्यटकों को जानकारी दी।

जत्थे की अगुवाई कर रहे जनक सिपरिया ने कहा कि वे कबीर पंथी हैं। कबीर साहेब हमारे ईष्ट देवता हैं। गुरु जी के माध्यम से आज सद्गुरु कबीर की समाधि व मजार के दर्शन हुए। उन्होने कहा कि वह उनके बारें सुनते थे और आज साक्षात दर्शन हो गये। कबीर सहेब के वाणी की आज के परिवेश में प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। जब हम साम्प्रदायिकता की आग में जल रहे होते हैं। सद्गुरु कबीर ने सभी धर्म वर्ग के लोगों को गले लगाकर सर्व समाज को मानवता का संदेश देने का कार्य किया है।ऐसे में उनके बताए रास्तों पर चलकर जीवन मे सुख समृद्धि व शांति ले सकते हैं। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि विश्व का इतना बड़ा सूफी संत जिसको पूरी दुनिया जानती हो उसकी स्थली पर पहुंचने के लिये मगहर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण पर्यटकों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कबीर स्थली का विकास तो हो रहा है । लेकिन पर्यटकों को कबीर स्थली तक पहुंचने के लिये सुविधाओं पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिये। इस मौके पर सन्त केशव दास, वैद्य राम शरन दास, अतुल सिंह, एडवोकेट सैदा हुसैन, अजहर हुसैन, रोहित दास, विनोद दास, विवेक दास आदि लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...