गन्ना लदे ट्रक में फंसा विद्युत तार टूटा विद्युत पोल व तार !! 

 

24 घंटे के वाद भी बहाल नहीं हुई विद्युत आपूर्ति !! 

 

बस्ती –     वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया भौखरी मार्ग के बेलभरिया बॉग में बजाज शुगर मिल अठदमा का गन्ना क्रय केन्द्र बनाया गया हैं। जहाँ से बीते मंगलवार को एक ट्रक गन्ना लाद कर बजाज शुगर मिल अठदमा रूधौली जा रहा था। अभी ये ट्रक सरयू नहर खंड चार के पडिया नहर के पास बने पुल पर पहुँचा ही था कि पुल से पडिया रोड पर ग्यारह हजार बोल्ट का विद्युत तार गया हैं। इसी तार में ओवर लोड गन्ना फंस गया। जिससे विद्युत तार व एक पोल टूट कर जमींदोज हो गया। गनीमत रहा कि उस दौरान विद्युत नही थी, वर्ना बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। तार टूट कर सड़क पर गिरा गया जिससे विद्युत होने के डर से कुछ देर के लिए मार्ग भी बंद हो गया था। सूचना पर पहुँचे विद्युत सब-स्टेशन गाऊंखोर के संविदा लाइन मैनों की टीम ने शटडाऊन लेकर तार को हटाया गया। इन लोगों द्वारा गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। पर, पोल की तत्काल व्यवस्था न हो पाने के कारण विद्युत बहाल नहीं हो पायी है। विद्युत कनेक्शधारी सम्मू, निजामुददीन, रामकुमार, भोला, अली अहमद, प्रावि पड़िया खास, रामशंकर, भाष्कर भूषण, पतिराम, आजाद, वरकत अली, वाहिद, हामिद, बकरीदी, कलाम, जुगानी, प्रिंस चौधरी ने बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर से ही विद्युत तार व पोल लग नहीं पाया हैं। जिससे पुरी रात्रि हम लोग अंधेरे में ही रहें और दो घरों में अज्ञात वाहन चोर 10 बकरियों को भी चुरा ले गये। विद्युत के न रहने से दिनचर्या जहॉ प्रभावित हो रहीं हैं वहीं मोबाइल आदि बंद पड़े हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...