एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा
संत कबीर नगर । थाना क्षेत्र के महुआ निवासी एक नामजद व अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया हैं।
दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया निवासी आकाश लोदी ने थाने में दिए गए तहरीर में उल्लेख किया हैं कि बीते 28 फरवरी को अपने भाई रोहित व गनवरिया निवासी भालचन्द के साथ रिस्तेदार के यहां से रिस्ता देखकर वापस घर आ रहे थे। शाम पांच बजे नन्दौर से आगे बेलडीहवा के पास सड़क पर साइकिल से दो व्यक्ति जा रहे थे। मुझे देखकर वे दोनो लोग अपशब्द कहने लगा। मोटर साईकिल रोककर अपशब्द कहने के बारे में पुछा तो इसी बात पर दोनो लोग मुझे व मेरे भाइयो को मारने पीटने लगे। थोड़ी देर में आसपास के लोग एकत्र हो गये। उन सभी ने भी चिखुरी का पक्ष लिया। जब भीड़ बढ़ने लगी तो मैने पूरी बात बताई तब चिखुरी व उनके साथी मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए गांव की तरफ भाग गये। वही पर गांव वालो से पता चला कि चिखुरी महुआ का रहने वाला है। तथा दूसरे का नाम नही पता चल सका। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।
