दुकानदार पहुंचे तो बढ़ी संतकबीर निर्वाण स्थली परिसर की रौनक !!

संतकबीर नगर- मगहर! महान सूफी संत की निर्वाण स्थली पर लगने वाले मकर संक्रांति ( खिचड़ी) के मेले को लेकर परिसर में दुकान आ रही है। इसकी रौनक बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की दुकाने व झूले लग चुके है। इस कारण इन दिनों निर्वाण स्थली पर रौनक व चहल पहल बढ़ गई है।
महान सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में सदगुरु कबीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मगहर महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष 12 से 18 जनवरी के बीच होता रहा है। खिचड़ी व महोत्सव के एक साथ होने से मेले की महत्ता बढ़ जाती है। इस वर्ष मगहर महोत्सव अपने तय समय पर न होकर बदली तिथि पर लगने जा रहा है। इसके बावजूद भी परिसर में भारी संख्या में दुकानदारआ चुके हैं और अपनी दुकानों को सजा चुके हैं। हालत यह है कि महोत्सव न होने के बाद भी खिचड़ी के मेले के परंपरागत पर्व को लेकर के दुकानदार पूरे जोश खरगोश के साथ मेला परिसर में पहुंच रहे हैं। दुकानदारो के पहुंचते ही परिसर में चहल-पहल और रौनक बढ़ गई है। निर्वाण स्थली के इन्ट्री गेट के सामने लगी खजले की दुकाने इसकी शोभा बढ़ा रही है। परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के झूले बच्चो को आकर्षित कर रहे है। इसके अलावा फुटपाथ पर ठेले पर सज रही विभिन्न की दुकानदाने परिसर की खुबसुरती बढ़ा रही है। जिसका स्वाद यहां आने वाले लोग बखूबी लुत्फ उठा रहे है । जो दुकानदारों का हौसला दे रही है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि मगहर महोत्सव और खिचड़ी के मेले दोनों एक साथ न होने के बाद भी खिचड़ी के मेले पर किसी तरह का फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि दो मौको पर दुकानदारी चमकने का अवसर मिलेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...