दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

थानाध्यक्ष द्वारा मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

बस्ती-विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर के उमर हबीब सेवेन स्काई एकेडमी मानिकचंद में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन थानाध्यक्ष रूधौली विजय कुमार दूबे द्वारा किया गया। खेल के अंतिम दिन छात्र छात्राओं द्वारा कबड्डी, रस्सा कसी, मैच, खो-खो, ऊंची कूद सहित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में येलो ग्रुप के निकहत व प्रतीक उपाध्याय की टीम विजई हुई। रस्सा कसी में रेड ग्रुप की राबिया येलो ग्रुप के आयन विजय हुए। क्रिकेट मैच में ब्लैक पैंथर की टीम प्रथम स्थान तथा रेड बुल की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं। खो खो में रेड ग्रुप की सबीहा, येलो ग्रुप के समीर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं। ऊंची कूद में निकहत प्रथम स्थान, प्रीति द्वितीय स्थान, सिदरा तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं। विजयी प्रतिभागियों को थानाध्यक्ष रुधौली विजय कुमार दुबे एवं मौलाना शब्बीर अहमद मजाहिरी द्वारा मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया हैं।
थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने कहा कि खेलकूद में हार जीत मायने नहीं रखता है। उसमें प्रतिभाग करना जरूरी है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। कहा कि शिक्षा क्षेत्र हो चाहे खेल, दोनों में हमें मेहनत के बदौलत आगे बढ़ना चाहिए। जो मेहनत करता है वह कभी निराश नहीं होता है। विद्यालय प्रबंधक माजिद खान द्वारा थानाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया हैं।
इस मौके पर शब्बीर अहमद, प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद, प्रमोद उपाध्याय, अब्दुल माजिद खान, वकार अहमद, अजमत, सना खान, रुसीदा, फरहान, जाहिदा, शिवांगी, शिफानूर, निशात खालिक, शादीन कौशर, मनप्रीत, मंजू चौधरी सहित लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...