डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

👉 निरीक्षण के दौरान बैरक, जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया गया जायजा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर- आज दिनांक 25 फरवरी 2025 जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी की गई। भोजनालय में तैयार भोजन को देखा गया। दाल,सब्जी, रोटी की गुणवत्ता ठीक पाई गई। बैरकों की नियमित तलाशी के लिए निर्देशित किया गया।
जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद बताया कि संबंधित उपकारपाल अपने अपने प्रभार की बैरकों की नियमित तलाशी करवा रहे है, तलाशी का रजिस्टर बनवा दिया गया है, तलाशी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारीयो द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...