भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओ को लेकर एसडीएम को सौंपा मांग पत्र !!
संतकबीर नगर-मगहर ! भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष आत्मा तिवारी के नेतृत्व में एक शुक्रवार को जन समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी सदर से मिला।इस दौरान एसडीएम को सम्बोधित छः सूत्री मांग पत्र दिया। समस्याओं के निस्तारण न होने पर पंचायत लगाने की चेतावनी दी है। उप जिला अधिकारी सदर शैलेश दूबे मौके पर पहुंचकर समस्याओं से रूबरू हुए।
भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं का छः सूत्री मांग पत्र को लेकर एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे से मिला और उन्हें मांग पत्र को दिया। जिसमें लिखा है कि ग्राम भैंसहिया में पूर्व प्रधान अजय यादव के घर से दुर्गा गुप्ता के मकान तक मार्ग से अतिक्रमण हटाते हुए नाली को अंडर ग्राउंड किया जाना चाहिए। जनपद में महिला समूहों को माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कम ब्याज पर कर्ज देने का झांसा देकर उनसे 18 से 22 प्रतिशत ब्याज वसूलते हैं।फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी समय से कर्ज नहीं चुकाने पर महिलाओं के जेवर, गहना, गैस सिलेंडर, गाय, भैंस को बेचवा कर जमा करने को मजबूर करते हैं। इसे लेकर कई महिलाओं व उनके पतियों ने आत्महत्या करने को मजबुर है। इन माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि ग्राम ब्यारा के चौरसिया टोला में लालजी चौरसिया के घर से लाल बिहारी चौरसिया के मकान तक सड़क पर नाली का गंदा पानी फैला हुआ है। जिससे दुर्गंध आती है। जिसके कारण जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को आवास सुविधा प्रदान किया जाए। छुट्टा पशुओं से किसानों के मेहनत पर पानी फिर रहा है।उन्हें तत्काल पकड़वाया जाना जनहित जरूरी है। ग्राम जंगल ऊन में विद्युत उपभोक्ता को बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जाती है।वहां पर तत्काल पोल लगाया जाए। उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण न होने पर बृहद आंदोलन की चेतावनी दी। उप जिला अधिकारी सदर शैलेश दूबे ने ग्राम पंचायत ब्यारा में मौके पर पहुंच कर जलजमाव का निरीक्षण किया।उसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान को तत्काल जलजमाव को हटाने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान रणजीत सिंह, विशम्भर साहनी, जयपाल मौर्या, हरिओम चौहान, रामबदन निषाद, ध्रुव विश्वकर्मा, जोखन निषाद, ईश्वर चंद चौहान, जुगानी विश्वकर्मा, जुगुल किशोर, पूजा देवी आदि लोग शामिल रहे।
