*बीज भंडारो की दुकानों पर की गई औचक छापेमारी* 

 

*संत कबीर नगर 06 दिसंबर 2024 ।* जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बीज प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील खलीलाबाद मे उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, डा ब्रजेश STA,तहसील मेहदावल मे भूमि संरक्षण अधिकारी सी पी सिंह एवम् उप जिलाधिकारी , भ्रागुमणि STA व तहसील धनघटा में डा0 सर्वेश कुमार यादव एवम उप जिलाधिकारी मेहदवाल, अजयदीप STA की टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।

तहसील धनघटा मे कुल 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 05 बीजों के नमूना ग्रहण किया गए। तहसील खलीलाबाद मे कुल 10 दुकानों का निरीक्षण कर 3 बीजों के नमूने ग्रहण किया गया । तहसील मेहदावल मे 11 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 6 नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार (आदर्श ट्रेडर्स, बसवारी गांव)को अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया निम्न है विशाल खाद भंडार, बंडा बाजार, कसौंधन कृषि सेवा केंद्र, बंडा , शांभवी खाद भंडार, सिरसी, राय खाद भंडार, जखौता, अभिषेक बीज भंडार, लुहारिया, पांडेय कृषि रक्षा केंद्र , लुहारिया, राय बीज भंडार, ख़ाजो, iiffdc बसवारी गांव, शौर्य खाद भंडार, लक्ष्मी बीज भंडार, प्रियांशु बीज भंडार, डिहवा आदि

जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे बीजों की जांच हेतु औचक छापे मे कुल 36 दुकानों का निरीक्षण कर कुल 1 दुकानों को नोटिस जारी कर कुल 14 नमूने गेहूं के एवं 4 नमूने MOP, और 2 नमूने SSP

के लिए गए। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। रबी सीजन में बुवाई कार्यक्रम तेजी से चल रहा अतः बीज, खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...