बस्ती- खड़े ट्रेक्टर से भिड़ी बाइक से दोनों पक्षों से उत्पन्न हो गया विवाद !!
बस्ती – वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के गंधरिया गजराज गॉव के सामने की सड़क किनारें एक ट्रेक्टर खड़ा था। जिसमें संतकबीर नगर के दो लोग खड़े ट्रेक्टर के पीछे से लड़ गये। जिसमें दोनों वाहन स्वामी आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ता देंख गंधरिया गजराज के शत्रुघ्न सिंह ने थानाध्यक्ष मोतीचन्द को फोन कर घटना से अवगत करा दिये। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष मय फोर्स घटना स्थल पहुंच गये।
संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के कोइलसा गॉव निवासी शाहिल खान पुत्र स्व सफी जो बाइक चला रहा था तथा पीछे बैठे दुधारा थाना क्षेत्र के सिसई गॉव निवासी असरफ पुत्र साविर अली जो खम्हरिया के एक घर से खाना खा कर वापस जा रहें थे। तभी गंधरिया गजराज गॉव की सड़क के बगल ये दोनों पीछे से लड़ गये। घटना के बाद वहाँ पर हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोग इकठठा हो गये तथा आपस में कहासुनी होते होते मामला बढ़ गया। तभी गंधरिया गजराज के मोहन सिंह ने बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे। इस मामले को जब तक हिन्दू-मुस्लिम में तुल दिये जाने की कोशिश की जाती तब थानाध्यक्ष ने दो पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। उधर घायल बाइक चालक शाहिल खान को थानाध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल भिंजवा दिया गया है।