प्रेस विज्ञप्ति।

बच्चों को बैड टच और गुड टच के बारे में बताना बेहद जरुरी-एडीजे

👉 द माइंडस्केप एकेडमी, नेहिया में आयोजित हुआ विधिक सहायता शिविर

संतकबीरनगर। बदलते परिवेश में यह बेहद आवश्यक है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर हम अलर्ट रहें। बच्चे को पहले से ही गुड टच और बैड टच के प्रति सावधान करना चाहिए। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह बुधवार को मा० जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में द माइंडस्केप एकेडमी, नेहिया खुर्द बुजुर्ग, खलीलाबाद में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं में मासूम कुछ समझ नही पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है। बच्चे की दिनचर्या का भी अभिभावक को जरुर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की बात कही।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य जन-जन तक विधिक सेवा मुहैया कराना है। उन्होंने मेडियेशन, लोक अदालत के विषय में जानकारी दिया। उन्होंने असहाय व निर्धन व्यक्तियों को न्याय से संबंधित मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार अग्रहरि ने उपस्थित आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर मंजू गुप्ता कोऑर्डिनेटर संजय कुमार तथा अभिनव मिश्रा, संदीप यादव, संतोष मिश्रा, प्रिया यादव, अपराजिता सिंह, मानसा, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार शहंशाह, फैजी सहित प्राधिकरण के शैलेन्द्र कुमार व वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...