बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ अधिकारियों ने आयोजित की बैठक ।

बच्चों और ट्रान्सजेंडरों को विधिक सहायता हेतु तत्पर है प्राधिकरण – अपर जिला जज।

संत कबीर नगर ! मा0 सर्वोच्च न्यायालय के रिट पेटिशन संख्या 1011/2022 सुप्रियो उर्फ सुप्रिया बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों तथा मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमे समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में बच्चों एवं ट्रान्सजेंडर के अधिकारों से सम्बंधित विषयों पर संयुक्त जागरूकता शिविर के आयोजन हेतु चर्चा हुई, चर्चा में शिविर आयोजन की तिथि तथा स्थान के साथ-साथ जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गयी।
इसके अतिरिक्त अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न थानों एवं तहसीलों पर तैनात पराविधिक विधिक स्वयं सेवको के साथ भी बैठक किया गया तथा निर्देशित किया गया क्षेत्र में ऐसे ट्रान्सजेंडर जिनको विधिक सहायता की आवश्यकता हो उनसे समस्या की जानकारी लेकर कार्यालय के संज्ञान में लाएं ताकि उनको हर संभव विधिक सहायता प्रदान किया जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...