Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज़ -5.0” के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका/महिला सुरक्षा अभियान। नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि के बारे में किया गया जागरूक। *संत कबीर नगर – पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संत कबीर नगर सरोज शर्मा ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार महिला मिशन शक्ति अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक…
संत कबीर नगर- जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के गौरागढ़ निवासी सलमान ने थाना खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी बहन शहनाज की शादी खलीलाबाद थाना अंतर्गत धौरहरा निवासी अब्दुल रब से हुई थी। दिनांक 27 जुलाई 2024 को सूचना मिली कि सुबह करीब 7:30 बजे अब्दुल रब ने उनकी बहन शहनाज से झगड़ा विवाद किया तथा पास रखे कैंची से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मामले में थाना खलीलाबाद में मुकदमा पंजीकृत हुआ तथा आरोपी…
👉 *एडीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।* 👉 *सीडीओं ने तहसील धनघटा में सुनी फरियादियों की शिकायतें।* 👉 *जनपद के तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।* *संत कबीर नगर -अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। अपर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण…
उ० प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत दिया गया प्रशिक्षण!! संत कबीर नगर – दिनांक 03 से 05 अक्टूबर 2024 तक सभी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर पर खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से स्कूल करिकुलम के माध्यम से श्री अन्न अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक द्वारा श्री अन्न के उपयोग एवं महत्व के संबंध में अध्यापकों एवं छात्रों को अवगत कराया गया कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि श्री अन्न में प्रचुर मात्रा में खनिज लवण विटामिन एवं फाइबर होता है, जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी…
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत!! बस्ती- जनपद बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के महुआडांड गांव निवासी एक 32 वर्षीय युवक ने परिवार के सामने कीट नाशक पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन तत्काल जिला अस्पताल बस्ती ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। महुआडांड गांव निवासी नूर मोहम्मद उर्फ बरसाती 32 वर्ष पुत्र मशरुद्दीन ने शाम को करीब चार बजे घर परिवार के सामने ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान देर शाम…
जनपद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वितरित हुआ प्रमाण पत्र संत कबीर नगर । जनपद बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया । यह प्रमाण पत्र एल्डर्स कमेटी के सदस्य दिनेश चन्द्र राय एवं चुनाव सहायक सुनील कुमार चौधरी ने वितरित किया । अध्यक्ष , महामंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया । एल्डर्स कमेटी के सदस्य दिनेश चन्द्र राय एवं चुनाव सहायक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को चुनाव सम्पन्न हुआ था । अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण षटकोणीय मुकाबले…
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक – 05 अक्टूबर 2024* 🌤️ *दिन – शनिवार* 🌤️ *विक्रम संवत – 2081 🌤️ *शक संवत -1946* 🌤️ *अयन – दक्षिणायन* 🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु* 🌤️ *मास – अश्विन* 🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 🌤️ *तिथि – तृतीया पूरा दिन पूरी रात * 🌤️ *नक्षत्र – स्वाती रात्रि 08:14 तक तत्पश्चात विशाखा* 🌤️ *योग – विष्कंभ पूरा दिन पूरी रात तत्पश्चात प्रीति* 🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक* 🌤️ *सूर्योदय -06:08 🌤️ *सूर्यास्त- 17:52* 👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे* 🚩 *व्रत पर्व विवरण – तृतीया तिथि* 💥 *विशेष…
पिकअप समेत चोरी की सरिया बरामद , एक चोर को दबोचा , गया जेल बखिरा पुलिस का सराहनीय कार्य , 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का सफल अनावरण बखिरा , संत कबीर नगर । पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया । पुलिस चौकी प्रभारी बखिरा ने चोरी की 78 लोहे के सरिया के टुकड़े को पिकअप समेत बरामद करते हुए एक चोर को दबोच लिया । गिरफ्तार चोर अरबाज हसन को पुलिस ने न्यायालय रवाना किया । न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया । बखिरा नगर…
कल जारी होगा किसान सम्मान निधि की 18 वी किस्त संत कबीर नगर: उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा महाराष्ट्र के ग्राम वाशिम में किसान सम्मेलन अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण दोपहर 12:00 से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 208000 किसानों को सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी किए जाने के लिए चिन्हित किया गया है। इसका सजीव प्रसारण सभी विकासखंड के सभागार, राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि विज्ञान केंद्र एवं गांव में किसानों के…
गॉव के कुएं में मिला युवक का शव!! बस्ती-28 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिलने से गॉव में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर बाद पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गये। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया और पीएम लिए भेज दिया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू गांव निवासी मनी तिवारी पुत्र शिवप्रसाद तिवारी 28 वर्ष का शव गांव के ही कुएं में पाया गया। लोगों का कहना है कि कुएं के अगल-बगल कुछ लोग कभी कभार ही जाते व बैठते थे। हो सकता है कुएं में गिर गया हो। जिसकी जानकारी…
