आमी नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस !! 

मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम मोहिउद्दीनपुर के सिवान में आमी नदी में उतराती लाश को सोमवार को ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मगहर ने नाव के सहारे लाश को पहचान के लिए नौदरिया पुल पर लाई। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर लाश को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया।

पुलिस चौकी मगहर के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह लाश मिलने की सूचना ग्राम मोहिउद्दीन गांव के सिवान में पहुंचे।इस दौरान लाश को देखने से प्रतीत हो रहा था कि कई दिन पुरानी बाडी है। मृतक पैंट शर्ट पहने हुए है। नदी की बाढ़ घटने से लगभग दो किमी शव नाव पर रख कर नवदरिया पुल तक लाया गया। जहां पर उसकी मौके पर मौजूद लोगो से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की लाश पुरानी होने के कारण शिनाख्त होने में कठिनाई हो रही है फिर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...