आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत बैंक प्रमुखों के साथ आयोजित हुई बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश !

संत कबीर नगर ।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में आज ए0डी0आर0 भवन में जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया।
अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v ने कहा कि 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक द्वारा बताया गया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बड़ौदा यू0पी0 बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक के प्रमुखगण आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...