*92वे वां मकर संक्रांति का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

*रिपोर्ट -कैलाश पति मौर्य। *

* संत कबीर नगर -* आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति आम बोलचाल की भाषा में खिचड़ी का पर्व संत कबीर निर्माण स्थली मगहर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह से ही कबीर साहब जी के समाधि स्थल पर खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिला, खिचड़ी चढ़ाने को लेकर कतारो मे लोग खड़े होकर खिचड़ी चढ़ाई। कबीर मठ मगर की तरफ से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुबह चाय नाश्ते के साथ दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई जिससे कि एक दिन पहले से आए तथा अन्य प्रान्तों से आए श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा सके। खिचड़ी का पर्व सन 1933 से होता चला रहा है हिंदू मान्यताओं के अनुसार खिचड़ी भगवान सूर्य देव और शनि देव से जुड़ी है मान्यता है कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खाने से घर में सुख समृद्धि आती है। सधुक्कड़ी भाषा में कहा जाए तो सूफी संतों के अनुसार संत लोग जो दान पत्र लेकर अलग-अलग घरों से जो भिक्षा मिलता था।तो कोई चावल दिया तो कोई दाल दिया या यूं कहा जाए की भिक्षा में विभिन्न प्रकार के खाने की वस्तुएं मिलने से भिक्षा पात्र में से अलग-अलग करना उनके लिए मुश्किल होता था। इस कारण सारे चीजों का संत लोग इकट्ठा पका कर खा लेते थे तो इनका नाम इन्होंने खिचड़ी रखा और आज ही के दिन पृथ्वी की तुलना में जब सूर्य आकाश में धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, तो उसी दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है, और यह मकर संक्रांति हमारे देश के कोने-कोने में मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में मगर में भी खिचड़ी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लाह से मनाया जाता है मगर खिचड़ी का त्यौहार की महानता को देखते हुए सन 1987 में बस्ती जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी माननीय पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में खिचड़ी के मेले का स्वरूप बदलकर मगहर महोत्सव का रूप दिया गया, तब से लेकर आज तक मगहर खिचड़ी मेल को मगहर महोत्सव के रूप में जाना जाता है मेले में तरह-तरह के दुकान लगाई जाती हैं विभिन्न प्रकार के झूले ,सर्कस, बच्चों के खिलौने की दुकाने तथा तरह-तरह के मिठाइयों की दुकाने भी लगाई जाती हैं, और आमी नदी में नौका विहार के लिए प्रशासन के द्वारा स्टीमर की भी व्यवस्था किया गया है। मेले का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि अनवरी बेगम ने फीता काट कर किया साथ मे कवीर मठ मगहर के महन्य मा0 विचार साहब, पूर्व चेयर मैन नुरुज्जमा अंसारी, मो० असद, अवधेश सिंह सभासद आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे तथा पुलिस महोत्सव को लेकर मुस्तैद दिखी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...